फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंफ्यूज होकर कॅरियर मत चुनो, सिर्फ दिल की सुनो'

Sun, 28 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
एजुकेशन फेयर लक्ष्य-2017 - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड का परिणाम आ चुका है। अब 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर चुनने का बेहतर समय है। ऐसे में कंफ्यूज होकर कॅरियर का चुनाव मत करो, सिर्फ दिल की सुनो। दूसरों की बातों में न आकर अपनी राह खुद चुनो।
विज्ञापन


यह कहना है हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का। मौका था अमर उजाला का दो दिवसीय ‘एजुकेशन फेयर लक्ष्य-2017’ का। शनिवार को रोहतक के डीपार्क के पास मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में एजुकेशन फेयर के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पहुंचे। उन्होंने अनुभव सांझा करते हुए कहा, जब मैंने प्राइमरी एजुकेशन पूरी की तो पांच किमी दूर जाना पड़ता था। अब तो दो किमी दूरी पर ही स्कूल है। कॅरियर चुनने में भी दुविधा रहती थी।

अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। एजुकेशन फेयर से विद्यार्थियों को कॅरियर चुनने में काफी आसानी होगी। मौजूदा समय की भी मांग है कि व्यक्तित्व का विकास करने के साथ कम्यूनिकेशन स्किल, डांस, अंग्रेजी स्पीकिंग, कुकिंग आदि का भी स्किल डेवलप करने की जरूतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

550 छात्र-छात्राओं ने दी स्कॉलरशिप परीक्षा

Minister Ram Bilas Sharma - फोटो : File Photo
मंत्री ने कहा, हमारे जमाने में तो ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा कि शिक्षक वही है जो कक्षा में विद्यार्थी के साथ मन से जुड़े। इसे पतंजलि भाषा में योग कहेंगे। जब शिक्षक यह योग बच्चों के साथ करेंगे तो परिणाम भी बेहतर आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को इंर्फोमेशन और नॉलेज के अंतर को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है और हर गली में स्कूल खुल रहे हैं। इसे रोकना होगा। आज की दुनिया में कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं है बस सपनों में जान होनी चाहिए। मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। 

550 छात्र-छात्राओं ने दी स्कॉलरशिप परीक्षा
एजुकेशन फेयर में सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। इस दौरान करीब 550 छात्र-छात्राओं ने स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा दी। इस अवसर पर डीईओ सुनीता रुहिल, डीईईओ परमेश्वरी हुड्डा, एसडीएम अरविंद मल्हान, भाजपा के रोहतक लोकसभा प्रभारी रमेश भाटिया, जिला महामंत्री धर्मवीर शर्मा, रणबीर ढाका, जोगेंद्र सैनी, डॉ. अनिल शर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें