फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: महिला मंत्री ने कहा- नहीं कर सकते हैं हर लड़की की सुरक्षा

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन
विज्ञापन
हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने मीडिया से पूछा कि क्या घर-घर जाकर शासन या प्रशासन हर लड़की को सुरक्षा दे सकता है। एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक और दूसरे संगठनों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए हैं। महिला हेल्प लाइन से लेकर अलग से महिला थाने खोले हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई हो रही है, ताकि जल्द से जल्द महिलाओं को न्याय मिल सके। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान कारगर रहा है। इसके बावजूद यदि अपराध हो रहा है तो कहीं न कहीं समाज का सोचने का नजरिया तंग है, जिसे बदलना जाना चाहिए।

बता दें कि पिछले दिनों सोनीपत की एक बेटी की रोहतक में रेप के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। वहीं, छेड़छाड़ से तंग छात्राएं गांव से बाहर के स्कूलों में पढ़ने जाने के लिए तैयार नहीं हैं। रेवाड़ी के बाद पलवल और गुरुग्राम में भी स्कूल के अपग्रेडेशन को लेकर छात्राएं अनशन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बना रही अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड : कविता जैन

कैबिनेट मंत्री कविता जैन
प्रदेश की केबिनेट एवं शहरी निकाय मंत्री कविता जैन का कहना है कि शहरों में लोगों खासकर गरीब वर्ग का जीवन स्तर उठाने के लिए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को सोच बदलनी होगी। विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले और न करने वाले अधिकारियों का सरकार रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। शुक्रवार को रोहतक के जिला विकास भवन में रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और करनाल के शहरी निकाय निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों और पार्षदों को मंत्री ने संबोधित किया। 

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज व सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। सरकार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर पूरी निगाह रख रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल संचालन के बाद शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों को 15 जुलाई से पूर्व खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए शौचालयों के निर्माण और उपयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। 

अब कूड़ा तुरंत उठ जाता है : ग्रोवर 
सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक शहर का नाम स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा में जुड़ गया है। कहा कि निर्धारित 25 सितंबर तक शहरों में पूर्ण रूप से सफाई होगी और स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से विशेषकर बेरोजगारों के चेहरों पर रौनक आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें