फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र आज से, गूंजेगा सीडी कांड

Fri, 21 Feb 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार का विधानसभा में आखिरी बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास इस बार कई मुद्दे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने भी विपक्ष पर हमला करने की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

यह सत्र 4 मार्च तक चलने की संभावना है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी शुक्रवार को सत्र की अवधि तय करेगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार इस आखिरी बजट सत्र में लोगों के लिए कई घोषणाएं कर सकती है।

हालांकि मुख्यमंत्री ने गोहाना रैली में पहले ही तीन हजार करोड़ रुपये की घोषणाएं की थी और वे लागू भी हो चुकी हैं मगर मुख्यमंत्री अभी भी घोषणाएं कर रहे हैं।

इनेलो की तरफ से कांग्रेस विधायकों के सीडी प्रकरण को उठाने की रणनीति बन चुकी है। संभावना है कि इससे सदन के भीतर माहौल गर्मा सकता है।

पिछले सत्र के पहले दिन इनेलो विधायकों ने सीडी कांड उठाया तो सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। स्पीकर कुलदीप शर्मा ने इनेलो विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी वही स्थिति पैदा हो सकती है। इनेलो नेता अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा ने बताया कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार, सीडी कांड जैसे मुद्दे उठाएगी। भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने भी सरकार को घेरने की बात कही है।

उधर, संसदीय कार्यमंत्री रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस सत्र में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार लोकहित का बजट पेश करेगी।

विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे विपक्ष आरोपबाजी तक सीमित है। विपक्ष की भूमिका रचनात्मक होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें