फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में वित्तमंत्री अभिमन्यु की बड़ी घोषणा, पंचकूला को तोहफा

Tue, 22 Mar 2016 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को पंचकूला के उद्यमियों ने सराहा है। पंचकूला को मेडिकल कॉलेज देने की घोषणा से लोगों में खुशी का माहौल है। उद्यमियों का कहना है कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट एकदम संतुलित और विकास परक है। उद्यमियों के अनुसार हरियाणा सरकार ने बजट में उद्योग नीति को ध्यान में रखा। इसका लाभ उद्यमियों को मिलेगा।
विज्ञापन


यह विकास परक बजट है : विष्णु गोयल
 हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला चैप्टर अध्यक्ष विष्णु गोयल ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को विकास परक बताया है। बजट में 28 फीसदी की ग्रोथ दिखाई गई है। सरकार द्वारा कोई नया टैक्स न लगाना सराहनीय कदम है। इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी में जो बातें कही गईं थी उनका ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही स्पेशल कृषि, हेल्थ केयर पर भी खास ध्यान दिया गया है। अच्छी बात यह है कि प्रति कैपिटा आय बढ़ाई जाएगी। इंडस्ट्री के लिए जो फंड दिए गए हैं उसके माध्यम से मौजूदा इंडस्ट्रियल एरिया का इंफ्रास्ट्रक्चर इंप्रूव किया जाना चाहिए।

संतुलित और प्रोग्रेसिव बजट : सीबी गोयल
हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सीबी गोयल ने कहा यह एक संतुलित और प्रोग्रेसिव बजट है। बजट माध्यम से कृषि क्षेत्र में आमदनी बढ़ने का भरोसा है। इसके साथ प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से हरेक उद्योग को लाभ होगा। यही नहीं नहरों के भीतर से रेत और बजरी को निकालने की सुविधा देने से हाउसिंग सेक्टर में काम में तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। बिजली क्षेत्र के भीतर सुधार के लिए बिजली निगम की दिशा और दशा सुधरेगी। इससे पावर सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
बजट में उद्योग पर खास ध्यान दिया : कृष्ण गोपाल
उद्योगपति कृष्ण गोपाल गुलाटी ने कहा कि हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा पेश किया गया बजट एकदम संतुलित है। सरकार ने उद्योग पर खास ध्यान दिया है। जिस प्रकार से सरकार द्वारा कृषि और हेल्थ केयर पर ध्यान दिया गया है वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही बजट में उद्योग की ग्रोथ का खास ध्यान रखा गया है। टैक्स में कोई रद्दोबदल न करने के निर्णय से पाजिटिव ऊर्जा मिली है।

कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी : राकेश गर्ग
इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला महासचिव राकेश गर्ग ने कहा कि व्यापार और उद्योग के लिए पेश किया गया यह बजट शानदार है। इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से हरेक उद्योग को लाभ  होगा। नहरों के भीतर से रेत और बजरी निकालने की सुविधा देने  से हाउसिंग सेक्टर में काम में तेजी के संग होगा। इससे किफायती  घरों का सपना पूरा हो सकेगा। बिजली क्षेत्र के भीतर  सुधार के लिए बिजली निगम की दिशा और दशा सुधरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें