फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सरकार का अनोखा फैसला, अब पत्नी की मौत के बाद पति को भी मिलेगी पेंशन!

Wed, 08 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन 2017
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश की वर्तमान बीजेपी सरकार ने बड़ा ही अनोखा फैसला लिया है। इसके तहत पत्नी की मौत हो जाने के बाद पति को भी पेंशन दी जाएगी। विधायक रविंद्र मछरौली ने सदन में सवाल किया कि विधवा पेंशन की तर्ज पर विधुर पेंशन दिए जाने का कोई प्रावधान है।
विज्ञापन


सदन में उत्तर न में मिलने पर मछरौली ने कहा कि ताऊ देवी लाल ने पेंशन शुरू की थी आज भी लोग यह जानते हैं कि बुढ़ापा पेंशन ताऊ देवी लाल ने शुरू की थी। पत्नी की मृत्यु के बाद विधुर को भी बच्चों के भरण पोषण में दिक्कत होती है। इसलिए सरकार को पेंशन कानून में संशोधन करके विधुर के लिए भी ऐसी व्यवस्था करानी चाहिए।

लिहाजा यह पेंशन शुरू की जाए तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरियाणा के इतिहास में लोग याद रखेंगे। इस फैसले से गरीब तबके के विधुरों को काफी राहत मिलेगी और अपना जीवन यापन करने में उन्हें आसानी होगी। उनकी इस बात पर मुख्यमंत्री ने हंसकर अगले वर्ष से इसके प्रावधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें