फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कमजोर, पार्टी के युवाओं का मार्गदर्शन करने में सक्षम नहीं: ओपी धनखड़

Wed, 22 Jul 2020 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में भाग लेते भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस आज ऐसी पार्टी है, जिसका शीर्ष नेतृत्व ही कमजोर है, उसमें इतनी क्षमता भी नहीं बची है कि अपनी पार्टी के युवा चेहरों को सही मार्गदर्शन दे सके। धनखड़ पहली वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवा नेता कुंठा से ग्रसित हैं। जिसके कारण वे पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कामों का विपक्ष विरोध कर रहा है। वह विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि अगर किसान अपनी मर्जी से फसल को सड़क के किनारे बेचना चाहता है तो क्या उसे रोकना चाहिए। यह किसान के लिए अवसर की तरह है, आजादी की तरह है, न जाने विपक्ष इसका क्यों विरोध कर रहा है। 

मोदी सरकार का यह फैसला किसान के हित में है। बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रणदीप घनगस समेत सभी प्रवक्ता, पैनलिस्ट और जिलों के मीडिया प्रभारी जुड़े। रणदीप घनगस ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया। उसके बाद  प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के प्रवक्ताओं, पैनलिस्ट और जिले के मीडिया प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की आगामी रणनीति और गतिविधियों पर चर्चा की है। 
विज्ञापन


निशान सिंह ने धनखड़ को मिलकर दी बधाई
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी मिलकर मजबूती के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। इसी तरह आगे भी जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर जेजेपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह व जेजेपी प्रवक्ता दिलबाग नैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें