अध्यक्ष बनाम उपाध्यक्ष टीमों के मुकाबले में भिड़ेंगे विधायक और कर्मचारी
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की ओर से पहली बार स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत 26 अक्तूबर को सुबह 7:30 बजे विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सेक्टर-3 स्थित एलएलए हॉस्टल से करेंगे। पहले बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। इसके बाद 11 बजे कैपिटल कांप्लेक्स में विधानसभा के कर्मचारियों की दो टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। मुख्य आकर्षण अध्यक्ष बनाम उपाध्यक्ष टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा। क्रिकेट टीमों में विधायक और कर्मचारी सम्मिलित शामिल होंगे। फाइनल मुकाबले 31 अक्तूबर को होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा मौजूद रहेंगे। स्पोर्ट्स मीट में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, लंबी कूद, स्लो साइकिलिंग, 100 मीटर की दौड़, रस्साकशी, मटका दौड़, लेमन रेस मुकाबलों को शामिल किया गया है।