हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता
- फोटो : ANI
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नीति आयोग में न जाने वाले सीएम पर सवाल उठाया है। गुप्ता ने कहा कि नीति आयोग कोई राजनैतिक संस्था नहीं है, देश के विकास के लिए, नई नीतियों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लेने के लिए आयोग बना है। जो मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नहीं गए, उन्होंने अपने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसका साफ अर्थ है कि वे अपने प्रदेश की तरक्की नहीं चाहते।