फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का सत्र 4 मई को, सीएम की अध्यक्षता में लिया गया फैसला

Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का सत्र चार मई को होगा। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। कैबिनेट ने गैर राजपत्रित पदों और अन्य रैंक के लिए नये हरियाणा पुलिस सेवा नियमों को भी मंजूरी दी। 
विज्ञापन


ये नियम सभी पदों की सेवा शर्तों को नियंत्रित करेंगे जिसमें सभी जिलों एवं रेंज में पुरूष एवं महिला के सामान्य काडर तथा राजकीय रेलवे पुलिस, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और कमांडो पुलिस बल शामिल होंगे। नये नियमों के अनुसार निरीक्षक के 100 प्रतिशत पद उप निरीक्षक रैंक से पदोन्नत करके भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक के मामले में 50 प्रतिशत पद सहायक उप निरीक्षकों में पदोन्नति से और 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जिसमें से तीन प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें