फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में भावुक हुए सीएम...और कायर्वाही स्थगित

Sat, 14 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार की कार्यवाही शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा के दामाद डॉ. प्रशांत शर्मा के निधन के कारण स्थगित कर दी गई। प्रश्नकाल शुरू होने के कुछ ही समय बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री के पास यह जानकारी पहुंची। उस समय रामबिलास शर्मा भी सदन में मौजूद थे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री के साथ रामबिलास शर्मा अपने दामाद के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सदन में भावुक होते हुए रुंधे गले से यह जानकारी दी। इस दौरान उनके आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ उनका पुराना आत्मीयता का संबंध है।

रामबिलास के बच्चों को उन्होंने खिलाया है। लिहाजा, इस घटना से वे स्वयं बहुत दुखी हैं। प्रो. रामबिलास शर्मा के दामाद डॉ. प्रशांत शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे। उनका ब्रेन ट्यूमर का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इनेलो विधायक दल के उप नेता जसविंद्र सिंह संधू की ताई हरजीत कौर के निधन की सूचना भी सदन में दी। सदन ने दो मिनट का मौन धारण कर प्रशांत शर्मा और हरजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सदन के नेता के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। अब सदन की कार्यवाही सोमवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

सदन की अनुमति से स्थगित हुई कार्यवाही
विधानसभा के बाहर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि विधायकों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि वे अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं। चंडीगढ़ से नारनौल की दूरी बहुत ज्यादा है। विधायकों की एक राय देखते हुए मुख्यमंत्री ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय लिया है।

मानवीय पहलू के कारण एकजुट हुए सभी सदस्य
हरियाणा विधानसभा ने मानवीय पहलू पर गौर करते हुए यह कदम उठाया है। विधानसभा के सूत्रों और वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक सिटिंग एमएलए की मृत्यु पर ही सदन की कार्यवाही स्थगित करने का प्रावधान होता है, लेकिन मुख्यमंत्री सदन के नेता हैं। उन्होंने स्वयं प्रस्ताव रखा था और वे भावुक हो गए थे। इसलिए सदन के सभी सदस्य उनके साथ दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें