फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Session: विधानसभा के अंतिम दिन हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 पास

Tue, 19 Nov 2024 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं अब सेवानिवृत्ति (58 साल) तक जारी रखने के फैसले पर मुहर लगाई गई थी। 
विज्ञापन
सदन में बोलते भूपेंद्र हुड्डा और सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 सर्वसम्मति से पास हुआ। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं अब सेवानिवृत्ति (58 साल) तक जारी रखने के फैसले पर मुहर लगाई गई थी। 
विज्ञापन


सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में कौशल रोजगार निगम, आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-1 और आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-2 और तदर्थ आधार पर लगे 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। हंगामे और 2 घंटे की कड़ी बहस के बीच आखिरकार हरियाणा विधानसभा में हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक, 2024 पास हो गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। वहीं, सीएम ने सदन में ऐलान किया कि 50 हजार से अधिक वेतन वाले कच्चे कर्मचारियों के लिए भी विधेयक लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें