फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा: मानसून सत्र आज से होगा शुरू, इन मुद्दों को उठाएगा विपक्ष, पहले ही दिन हंगामे के आसार

Fri, 20 Aug 2021 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होगा। विपक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, अपराध व किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे में सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सरकार और विपक्ष के बीच अनेक मुद्दों पर टकराव की जमीन तैयार हो चुकी है। विपक्ष बेरोजगारी, पेपर लीक, अपराध व किसान आंदोलन के मुद्दों को उठाएगा तो सत्ता पक्ष जवाबी हमला बोलेगा।

विज्ञापन


सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शोक प्रस्ताव पढ़ने के साथ होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रश्नकाल होगा। सवाल-जवाब खत्म होते ही कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष शून्यकाल में ज्वलंत मुद्दों को उठाकर हंगामा कर सकता है।

सदन में कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी व अन्य विधायकों के लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इस पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जवाब देंगे। इसके बाद 115 से अधिक दस्तावेजों को विभागीय मंत्री सदन पटल पर प्रस्तुत कर पारित कराएंगे।
विज्ञापन


सदन में पहले दिन ये विधेयक पेश होंगे

  • हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं व अवसंरचना का प्रबंधन विशेष उपबंध संशोधन विधेयक, 2021
  • महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल संशोधन विधेयक, 2021
  • हरियाणा लोकायुक्त संशोधन विधेयक, 2021
  • हरियाणा उद्यम प्रोन्नति द्वितीय संशोधन विधेयक, 2021
  • पंडित लखमी चंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक संशोधन विधेयक, 2021
  • भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार हरियाणा संशोधन विधेयक, 2021
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें