फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट ने दादरी से भरा नामांकन, जानें कितनी है संपत्ति और पढ़ाई के बारे में

Fri, 04 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बबीता फोगाट ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के लिए शुक्रवार का ही दिन शेष बचा है और अब तक दादरी और बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशियों ने ही नामांकन फार्म जमा करवाए हैं। गुरुवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ नामांकन फार्म जमा हुए। भाजपा के बाढ़डा से प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी ने और दादरी प्रत्याशी बबीता फौगाट ने गुरुवार को समर्थकों सहित पहुंचकर नामांकन फार्म भरा। 

विज्ञापन


कांग्रेस के बाढ़डा प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्रा भी गुरुवार को बाढ़डा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और नामांकन फार्म जमा करवाया। इनेलो और जजपा के प्रत्याशी शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन करेंगे। बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

उनके कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह मांढी और कांग्रेस पार्टी की ओर से रणबीर सिंह महेंद्रा व अनिरूद्ध ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुखविंद्र सिंह ने शपथ-पत्र में अपनी बीमा पॉलिसी सहित तीस लाख 97 हजार 616 रुपये, उनकी धर्मपत्नी की 43 लाख 52 हजार 721 रुपये की चल संपत्ति दर्शाई गई है। उन्होंने पांच करोड़ 31 लाख पचास हजार रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। सुखविंद्र सिंह ने वित्तीय संस्थाओं से 62 लाख 98 हजार 376 रुपये का लोन लिया हुआ है। 

विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेंद्रा ने अपनी घोषित संपत्ति में 57 लाख 65 हजार 110 रुपये, उनकी धर्मपत्नी निर्मलकांता की एक करोड़ 39 लाख चार हजार 362 की कैश प्रॉपर्टी दर्शाई है। उनकी अचल संपत्ति में 8 करोड़ 70 लाख रुपये और उनकी पत्नी की 8 करोड़ 58 लाख पच्चास हजार रुपये की प्रॉपर्टी दर्शाई गई है। कांग्रेस कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अनिरुद्ध चौधरी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

दादरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल के कार्यालय में आज बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बक्शी सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने एक करोड़ 37 लाख रुपये की अचल तथा तीन लाख 98 हजार 613 रुपये की चल संपत्ति  दर्शाई है। दादरी एमसी कॉलोनी निवासी अनिता पत्नी अरविंद पाल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नामांकन पत्र भरा। अनिता ने अपनी चल संपत्ति 2 लाख 76 हजार रुपये और पति अरविंद पाल के पास 8 लाख 25 हजार 136 रुपये चल संपत्ति दर्शाई है। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बबीता कुमारी पुत्री महाबीर सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बबीता ने अपनी नकद संपत्ति 40 लाख 75 हजार 575 रुपये दर्शाई है। उनकी अचल संपत्ति शून्य व लोन 6 लाख, 96 हजार 378 रुपये का है। उन्होंने एमडीयू रोहतक से स्नातक स्तर तक शिक्षा प्राप्त की है। बबीता के भाई राहुल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। चार अक्तूबर नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि है।

नैना चौटाला को बाढ़डा से जजपा ने उतारा मैदान में
कांग्रेस छोड़ जजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को जजपा दादरी से अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है लेकिन बाढ़डा सीट को लेकर बुधवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। बाढ़डा से दुष्यंत चौटाला के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। गुरुवार को जजपा ने बाढ़डा हलके के प्रत्याशी की घोषणा करते हुए नैना चौटाला को मैदान में उतारा है। नैना चौटाला शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, सतपाल सांगवान भी शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें