फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः हरियाणा में सिद्धू से प्रचार नहीं कराना चाहते कांग्रेसी, सता रहा है ये डर

Fri, 04 Oct 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा के कांग्रेसी नहीं चाहते कि पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा विधानसभा के रण में कूदे।  सूत्रों के मुताबिक सूबे के नेताओं ने आलाकमान से गुजारिश की है कि वे सिद्धू को प्रचार के लिए न भेजे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को इस बात की आशंका सता रही है कि यदि सिद्धू हरियाणा में प्रचार करने आते हैं तो भाजपा उनके बहाने कांग्रेस को घेरते हुए राष्ट्रवाद को मुद्दा बना सकती है। भाजपा उनका पाकिस्तान जाने और वहां पाक सेना प्रमुख से गले मिलने के मुद्दे को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है। 

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया है। शुक्रवार तक सभी कांग्रेसी प्रत्याशी नामांकन भी दाखिल कर देंगे। उसके बाद सूबे में चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा। इस प्रचार के दौरान कांग्रेस की कैंपेन कमेटी भी उन स्टार प्रचारकों का नाम तय करेगी, जिन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाना है। इन स्टार प्रचारकों में अपने तेज तर्रार अंदाज और शायरी के लिए पहचाने जाने वाले पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह 
विज्ञापन

सिद्धू भी प्रमुख हैं।

मई 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की कैंपेन कमेटी ने सिद्धू को हरियाणा में कांग्रेसी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए बतौर स्टार प्रचारक भेजा था। मगर इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा के कांग्रेसी नेता सिद्धू को प्रचार अभियान से दूर ही रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें