हरियाणा में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो जाट मतदाताओं और बसपा अनुसूचित मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन ने एससी मतदाताओं को साधने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। बसपा के उत्तराधिकारी एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद एससी बहुल क्षेत्रों में गांव-गांव व चौपालों में जाकर मतदाताओं को साधेंगे।
विज्ञापन
इनेलो-बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती के बाद दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है। 25 सितंबर को उचाना में इनेलो-बसपा की मेगा रैली के बाद आकाश आनंद फील्ड में उतरेंगे।
प्रदेश में इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो जाट मतदाताओं और बसपा अनुसूचित मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं। 20 प्रतिशत अनुसूचित के मतदाताओं वाले राज्य में आकाश आनंद एक सप्ताह तक बड़ी सभाओं के बजाय गांव-गांव जाकर गठबंधन के हित में वोट की अपील करेंगे। वे फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, फरीदाबाद व नूंह जिलों में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
दुष्यंत के गढ़ में रैली, मायावती होंगी शामिल
जजपा प्रत्याशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गढ़ उचाना में 25 सितंबर को इनेलो-बसपा की मेगा रैली है। इसमें इनेलो के महासचिव अभय चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद होंगे।