फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दीप पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को लखनऊ में मिला शिक्षा रत्न पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां स्थित दीप पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को लखनऊ में शिक्षा रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित किया गया। रविवार को लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल के ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश प्राइवेट एसोसिएशन की ओर से मंथन-2024 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार डीजीपी उत्तर प्रदेश थे एवं निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। चंडीगढ़ से विशेष तौर पर आमंत्रित दीप पब्लिक स्कूल मौली के निदेशक प्रदीप शुक्ला एवं प्रिंसिपल मैडम कुलदीप शुक्ला को भी सभी शिक्षाविदों के साथ शिक्षा रत्न 2024 का अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान अतुल कुमार श्रीवास्तव के प्रयासों ने इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें