फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः खिलाड़ियों को भी भाने लगी है खादी, राजनीति के अखाड़े में उतरे, बने भाजपाई

Fri, 27 Sep 2019 11:45 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा की राजनीति में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के खिलाड़ियों को अब खादी भी भाने लगी है। यही कारण है कि ओलंपिक, पैरालंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी राजनीति का रुख करने लगे हैं। जहां पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक ने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रख लिया तो बबीता फौगाट, योगेश्वर दत्त व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह अब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति के मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन


अब राजनीति में आने वाले तीनों खिलाड़ियों को भाजपा टिकट देकर चुनावी जंग में उतारने की तैयारी भी कर चुकी है। हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों का खादी पहनने का सिलसिला शुरू हो गया है और इसकी शुरूआत सबसे पहले रियो पैरालंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली एथलीट दीपा मलिक से हुई थी।

हालांकि उनको भाजपा ने किसी भी सीट से चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। लेकिन अब जिस तरह से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तीन खिलाड़ी भाजपा में शामिल हुए हैं, उनको चुनावी मैदान में उतारने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो खिलाड़ियों ने पुलिस की नौकरी तक छोड़ दी

दंगल गर्ल बबीता फौगाट चंद दिनों पहले ही एसआई की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। अब ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त भी डीएसपी से इस्तीफा देकर भाजपाई बन गए तो भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। यह माना जा रहा है कि इन सभी को किस सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा, यह रविवार को साफ कर दिया जाएगा।

क्योंकि इन खिलाड़ियों का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है और इस कारण ही इनको भाजपा में शामिल कराया गया है। लेकिन इससे यह बात साफ हो गई है कि अब हरियाणा के खिलाड़ी खेल को छोड़ने के बाद खादी को पहनने की राह पर चल निकले हैं और यह सिलसिला आगे बढ़ता दिख रहा है।

बॉक्सर विजेंद्र भी कांग्रेस से लड़े लोकसभा चुनाव
ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों का मोह केवल भाजपा की ओर है, बल्कि उनका मोह खादी से बढ़ा है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भिवानी के ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उनको पार्टी ने दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे, लेकिन वह भी चुनाव लड़ने के बाद पूरी तरह से राजनीतिक हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें