भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में नजदीक आते विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ चुनावी समर में कूदने का ऐलान करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए मां काली के भक्तों के लिए मशहूर धरती कालका को चुना है तो हरियाणा की राजनीति में जाटलैंड के गढ़ रोहतक को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी उद्घोष के लिए चुना है।
18 अगस्त को मनोहर लाल कालका से गरजेगे और पूर्व सीएम हुड्डा रोहतक से हुंकार भरेंगे। मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने यहां ताकत झोंक दी है। कालका विधायक लतिका शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में जुट गई हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा के नाम से शुरू होने वाली इस रैली को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया और इस दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।