फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर बोले-कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा, जजपा को दिया समर्थन तो दुष्यंत ने कहा थैंक्स

Thu, 17 Oct 2019 12:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक नब्ज टटोलकर जननायक जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने जजपा ज्वाइन नहीं की है। वह जजपा के उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे जो मजबूत स्थिति में हैं और साफ छवि के हैं। तंवर ने इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला को भी सिरसा में अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जजपा को उन्होंने नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में समर्थन देने का एलान किया। तंवर व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता भी की। तंवर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला प्रदेश में 36 बिरादरी को साथ लेकर चल रहे है, उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेरा पूरा समर्थन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज जिस तरह से प्रदेश के हालात खराब हो रहे हैं, उन्हें बदलने के लिए 36 बिरादरी का एक होकर दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है। 

तंवर ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। अच्छे लोगों का हम समर्थन करेंगे, वह अंहिसावादी हैं और उनकी यह मुहिम केवल विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं है। चुनाव में कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा है और वह प्रदेश में तीसरे व चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। जो अत्याचारी हैं, पापी हैं, उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। जजपा को समर्थन देने के लिए दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को थैंक्स कहा है। उन्होंने कहा कि ये साथ केवल इन चुनाव तक नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी देशभर में घूम-घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा। आज लड़ाई केवल हरियाणा की नहीं बल्कि पूरे देश में घूम कर राष्ट्र निर्माण की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें