फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः खुद को साबित करने में जुटी 'आप', केजरीवाल व्यस्त, जयहिंद पर दारोमदार

Fri, 11 Oct 2019 10:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुना में अपना खाता खोलने के लिए बेताब है। आप हरियाणा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार न उतारकर केवल 46 विधानसभा क्षेत्रों पर ही फोकस किया है। उम्मीदवारों का जीत दिलाने का पूरा दारोमदार आप के प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद पर है। जयहिंद को पार्टी ने चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। जयहिंद चुनाव न लड़कर उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने व जिताने के लिए जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


क्योंकि, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा ध्यान दिल्ली पर ही केंद्रित किया हुआ है। दिल्ली में अगले साल की शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए केजरीवाल दिल्ली से बाहर निकलने का रिस्क नहीं लेना चाहते। उनका लक्ष्य दिल्ली में आप सरकार को रिपीट करने का है। ऐसी स्थिति में हरियाणा में आप को जिताने का जिम्मा जयहिंद पर है। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता भी फील्ड में डटे हुए हैं। नवीन जयहिंद सभी 46 सीटों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पैदल यात्रा कर उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करेंगे।

अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली तीनों सीटों कालका, यमुनानगर, रादौर में वह पदयात्रा कर चुके हैं। वीरवार को उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा के थानेसर, गुहला, कलायत हलकों में पदयात्रा कर प्रत्याशियों का प्रचार किया। पदयात्रा के दौरान जयहिंद गांव, मोहल्लों व कस्बों में जाकर पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। नवीन जयहिंद का कहना है कि सभी 46 सीटों के साथ ही पार्टी को दिल्ली से सटे हलकों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। चूंकि, एनसीआर एरिया के लोग रोजाना दिल्ली आवागमन करते हैं। दिल्ली की आप सरकार का काम उनके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों से भी बना रहे माहौल

आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही हरियाणा में प्रचार कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता व वालंटियर गांव व मोहल्लों में जाकर नुक्कड़ नाटक के जरिये प्रचार कर रहे हैं। नाटकों में जनता के मुद्दों को उठाया जा रहा है। एलईडी लगाकर दिल्ली में आप सरकार के किए कामों की लघु फिल्म दिखाई जा रही। साथ ही जनता को यह भी बताया जा रहा कि हरियाणा में आप के सरकार बनाने पर दिल्ली की तरह ही बिजली-पानी सहित सभी सुविधाएं फ्री व बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध होंगी।

सौ-डेढ़ सौ वालंटियर कर रहे डोर टू डोर प्रचार
आप के सौ-डेढ़ सौ वालंटियर सभी 46 सीटों पर डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान दिल्ली में कराए गए कामों व हरियाणा में सरकार बनने पर करने वाले कार्यों के पंफलेट भी बांटे जा रहे हैं। हरियाणा बेरोजगारी, क्राइम व कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा जा रहा है। जयंहिद ने बताया कि जल्दी ही दिल्ली के विधायक व मंत्री भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल से समय लेने का प्रयास चल रहा है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ रही आप
कालका, यमुनानगर, रादौर, थानेसर, गुहला, कलायत, नीलोखेड़ी, करनाल, इसराना, गन्नौर, खरखौदा, सोनीपत, उचाना कलां, टोहाना, डबवाली, रानियां, सिरसा, ऐलनाबाद, भिवानी, बवानीखेड़ा, बादली, बावल, रेवाड़ी, सोहना, हथीन, पंचकूला, अंबाला सिटी, लाडवा, असंध, जुलाना, फतेहाबाद, उकलाना, नारनौंद, हांसी, तोशाम, गढ़ी सांपला किलोई, बहादुरगढ़, बेरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, होडल, पलवल, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें