फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनावः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैलजा बोलीं- भाजपा का बोरिया-बिस्तर समेटने का वक्त आ गया

Sun, 06 Oct 2019 05:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Kumari shailja - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया है। मनोहर लाल सरकार हरियाणा की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से नाकाम रही है। उनके अनुसार भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे से सरकार के खोखले विकास के तमाम दावों की पोल खुल गई है। मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को टिकट न दे पाना भाजपा के डर और घबराहट को साबित कर रहा है।

विज्ञापन


जारी बयान में सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अब महज चंद दिन की मेहमान है। जनता की वोट के चोट से इसके धराशायी होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच पहुंच गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में उमड़ी भीड़ बता रही है कि जनता ने भी कांग्रेस के हाथ का साथ देने का मन बना लिया है। उम्मीदवारों का हलकों में लोग दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। इससे साफ है कि दिवाली पर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि विकास को लेकर कांग्रेस पिछली सरकार की नाकामी और जमीनी मुद्दे लेकर लोगों के बीच जा रही है। उनके अनुसार हरियाणा सरकार के पास मुद्दे तो क्या, उन वादों का भी जवाब नहीं है जिनके सपने दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी। आज जब लोग इनसे जवाब मांग रहे हैं तो भाजपा नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा ने अपने मौजूदा विधायकों का ही पत्ता काट दिया है। जो पार्टी अपने विधायकों की न हुई वह जनता की क्या खाक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें