फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बजट सत्रः विस में केजरी मॉडल पर डटे विधायक, दिल्ली चुनाव के नतीजे देख उठाए सवाल

Wed, 26 Feb 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अनेक विधायकों को दिल्ली का केजरीवाल मॉडल भा गया है। स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी जनता से सीधी जुड़ी सुविधाओं में ही विधायकों को अपना सुखद राजनीतिक भविष्य दिखाई दे रहा है। राजनीतिक मसलों को उठाने के बजाए अब विधायक सदन में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। जिसकी तसदीक बजट सत्र की दो दिन की कार्यवाही से हो गई है।
विज्ञापन


विधायकों ने जनता पर सीधा प्रभाव डालने वाले मुद्दों पर ही इस बार ज्यादा से ज्यादा सवाल विधानसभा में लगाए हैं। इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को माना जा रहा है। चूंकि, वहां पर आम आदमी पार्टी व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा और एकतरफा जीत हासिल की।

अब हरियाणा के विधायकों को भी इन्हीं मुद्दों में अपना भला दिखाई दे रहा है। विधायकों के उठाए जाने वाले सवालों पर सरकार भी नापतोल कर जवाब दे रही है ताकि जनता नाराज न हो। विधायक युवाओं से जुड़े मामलों को भी खूब तरजीह दे रहे हैं, जिसमें खेल सुविधाएं प्रमुख हैं। चूंकि, प्रदेश को खेलों का हब माना जाता है। इसलिए विधायक स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव पर सरकार को घेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधायकों ने लगाए मूलभूत सुविधाओं पर सवाल

 . असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी ने प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के स्वीकृत व खाली पड़े पदों का मुद्दा उठाया। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ न होने से जनता की परेशानी बयां की।

. कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने किसानों को सिंचाई के लिए कम पानी मिलने का मामला उठाया। इसके पीछे उन्होंने नहरों की सफाई समय पर न होने का हवाला दिया।
. कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बहादुरगढ़ के बादली रोड स्थित स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रेक और अन्य सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाया।

. अटेली से भाजपा विधायक सीता राम ने ढाणियों में बिजली न होने पर अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर ठीक न होने से कई जगह अंधेरा छाया हुआ है। ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक करने वाली कंपनियां न के बराबर हैं, इसलिए दिक्कत आ रही है। नए ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं।

. कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने गोहाना विधानसभा के पिनाना, तिहाड मलिक, भडी, जौली व रौलद गांव में पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने का मामला उठा। साथ ही कहा कि अधिकारी गलत रिपोर्ट दे रहे हैं। इस पर मंत्री ने संयुक्त जांच कराने का भरोसा दिया।
. भाजपा विधायक जगदीश नायर ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में साफ व पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने पर सवाल उठाए

. जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के खरक रामजी, सिंधवी खेड़ा, पधाना, निदाना, निदानी, शामलो खुर्द, शामलों कलां, गतौली, गोसांई खेड़ा गांवों में पीने के पानी की समस्या है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि खरक रामजी, सिंधवी खेड़ा, शामलो खुर्द, शामलों कलां, गतौली, गोसांई में पानी की कमी नहीं है, पधाना, निदाना, निदानी में गर्मियों में कच्चे पानी की कमी हो जाती है। इसके 34 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। 30 जून तक काम पूरा हो जाएगा।

. बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने गर्मियों के मद्देनजर बूस्टरों की स्थिति को लेकर सवाल पूछा। साथ ही पेयजल आपूर्ति केलिए विशेष प्रबंधों की जानकारी ली। उन्हें शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया कि दादसिया क्षेत्र में 12 नए नलकूप स्थापित किए हैं। मुख्य जल आपूर्ति प्रणाली से इन्हें जोड़ने काम निविदा प्रक्रिया में है। तीन अन्य नलकूप लाइन नंबर चार से जोड़े जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें