फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए हरियाणा ने केंद्र से मांगी 200 कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीजीपी ने प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा, पिछली बार मिली थीं 95 कंपनियां
विज्ञापन

-कड़ी सुरक्षा के बीच होंगे लोकसभा चुनाव, हरियाणा पुलिस और होम गार्डस की भी होगी तैनाती

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हरियाणा पुलिस ने केंद्र से केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों की 200 कंपनियां मांगी हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने इसका प्रस्ताव बनाकर गृह मंत्रालय को भेज दिया है। इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार लेगी। अब तक प्रदेश में 15 कंपनियां आ चुकी हैं। पिछली बार भी इतनी ही कंपनियां मांगी गई थी, लेकिन केंद्र की ओर से कुल 95 कंपनियां हरियाणा भेजी गई थी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा प्रदेश की हरियाणा पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।
इस बार प्रदेश की दसों लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश में कुल 19 हजार 812 मतदान केंद्र होंगे। इनमें 6 हजार 224 शहरी और 13 हजार 588 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें 2,289 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पर मतदान प्रभावित करने की आशंका की आशंका हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 63 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पर पिछली बार 90 फीसदी मतदान हुआ और एक प्रत्याशी को 75 फीसदी मत मिले हो या फिर 10 फीसदी से भी कम मतदान हुआ हो, आयोग ने इनको क्रिटिकल श्रेणी में रखा है। यूं तो तमाम मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा होगी, लेकिन इन दोनों श्रेणियों के मतदान केंद्र अतिरिक्त सुरक्षा के घेरे में होंगे। यहां केंद्रीय सुरक्षा एजेसियों के साथ साथ हरियाणा पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। एक मतदान केंद्र पर औसतन 1001 मतदाता अपने मत डाल सकेंगे, ताकि भीड़ और अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कड़ी सुरक्षा के बीच रहेंगी ईवीएम
ईवीएम मशीनों की सुरक्षा भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी मशीनों को तैयार करके स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चुनाव के समय वह बूथों तक पहुंचेगी और इनको पहुंचाने के लिए कड़े सुरक्षा होगी। मतदान के बाद फिर से इन मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय पुलिस की भी निगरानी होगी। इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। किसी भी डरने की जरूरत नहीं है। हर बूथ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें