फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा व राजस्थान रोडवेज विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के दखल बाद चालान वार खत्म, किराया मांगने से शुरू हुआ था विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी से टिकट मांगने से शुरू हुआ विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा- उच्चाधिकारियों के दखल के बाद यह मामला समाप्त हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है। बसों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है। राजस्थान में हरियाणा रोडवेज बसों के 76 बसों चालान और हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की 90 से ज्यादा बसों के चालान काटे गए हैं। राजस्थान में हरियाणा की 250 से ज्यादा बसें जाती हैं। वहीं, राजस्थान की भी 300 बसें हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाती हैं। राजस्थान बसों के सबसे ज्यादा चालान गुरुग्राम में काटे गए हैं। पिछले दो दिन से एक छोटे से विवाद के कारण दोनों राज्यों के अधिकारी एक दूसरे की बसों के चालान काट रहे थे। यह विवाद उस समय बढ़ा जब एक महिला पुलिसकर्मी ने राजस्थान रोडवेज बस का किराया नहीं दिया था। किराया मांगने व नहीं देने के विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद चालान काटने का खेल शुरू हुआ। राजस्थान परिवहन निगम ने हरियाणा पुलिस को पत्र लिख महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया है। उधर, वायु प्रदूषण को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- आप की सरकार को दिल्ली में आए 10 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, मगर यमुना अब तक साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है, उसका बीओडी चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका बीओडी चेक कर लें पता चल जाएगा कि यमुना में गंदगी कौन फैला रहा है। अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे। आरोप लगाना आम आदमी पार्टी का चरित्र बन चुका है विज ने कहा-अंबाला छावनी बस स्टैंड पर रिपेयर के लिए लगभग 93 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें