फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद हरियाणा व पंजाब सतर्क, जीनोम सीक्वेंसिंग का आदेश

Thu, 22 Dec 2022 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी। उधर, केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद पंजाब और हरियाणा की सरकारें सतर्क हो चुकी हैं। दोनों प्रदेशों में पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल पाए जाने पर उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। इस समय हरियाणा में कोरोना के रोजाना मात्र 5 से 7 नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 15 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि, हरियाणा में अधिकतर लोगों ने कोविड बचाव के लिए टीकाकरण कराया हुआ है। इस समय प्रदेशभर में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रिकवरी दर 98.98 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


पंजाब में पॉजिटिव कोविड सैंपलों की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया है। अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने इस बाबत सभी अस्पतालों को आदेश जारी कर दिया है। 

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी सिविल सर्जनों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक ने जारी पत्र में कहा गया है कि जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और चीन में कोविड के नए वैरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट किया है। लिहाजा अब हर पॉजिटिव कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सभी सिविल सर्जनों समेत वीआरडीएल जीएमसी अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट के अलावा पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर मोहाली, वायरल टेस्टिंग लैब लुधियाना, श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल अमृतसर, राजिंदरा अस्पताल पटियाला, जीजीएसएमसीएच फरीदकोट और लुधियाना व जालंधर को इस बाबत आदेश जारी किया गया है। हालांकि पंजाब में मौजूदा दौर में कोविड के महज आठ सक्रिय मामले हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2,849 सैंपल की जांच करवाई। इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें