फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अजय कुमार को गुरुग्राम, मोनिका गुप्ता को पंचकूला और प्रशांत पंवार को नूंह का डीसी लगाया

Sun, 03 Nov 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

धीरेंद्र खड़गटा को रोहतक, प्रदीप दहिया को झज्जर, विवेक भारती को महेंद्रगढ़ का डीसी बनाया गया है। मुनीष शर्मा को चरखी-दादरी और अनीश यादव को हिसार डीसी की जिम्मेदारी दी है। नेहा सिंह को कुरुक्षेत्र और प्रीति को कैथल डीसी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नायब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। नई सरकार के गठन के बाद 25 दिन बाद बड़े स्तर पर जिला उपायुक्त, एडीसी और डीएमसी का स्थानांतरण किया गया है। पहली सूची में 10 जिला उपायुक्तों को बदलने के साथ 27 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नई नियुक्त के आदेश जारी किए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक सीजी रजनीकांथन अब वित्त विभाग के नए सचिव होंगे। आईएएस राजेश जोगपाल को पुराना प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


पंचकूला उपायुक्त यश गर्ग को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में निदेशक बनाया गया है। इसके साथ मानेसर नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग को डीएमसी गुरुग्राम और आयुक्त नगर निगम, कुरुक्षेत्र उपायुक्त राजेश जोगपाल को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार, पर्यावरण व वन विभाग के विशेष सचिव व डीसी नूंह धीरेंद्र खड़गटा को विशेष सचिव पर्यावरण विभाग के साथ रोहतक का जिला उपायुक्त भी लगाया गया है।

सहकारिता विभाग में विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह को विशेष सचिव सहकारिता विभाग व आयुक्त नगर निगम रोहतक, डीएमसी अंबाला और नगर निगम अंबाला आयुक्त रामकुमार सिंह को विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, विशेष सचिव सिंचाई एवं संसाधन विभाग तथा एमडी एचएसएमआईटीसी, झज्जर उपायुक्त शक्ति सिंह को शुगर फेडरेशन का एमडी, रोहतक उपायुक्त अजय कुमार को उपायुक्त गुरुग्राम व मुख्य प्रशासक माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, हिसार के डीसी प्रदीप दहिया को झज्जर का उपायुक्त, सीईओ जीएमडीए गुरुग्राम मुनीष शर्मा को डीसी चरखी-दादरी, एमडी मेडिकल सर्विस अनीश यादव को डीसी हिसार, डीसी महेंद्रगढ़ मोनिका गुप्ता को डीसी पंचकूला और मुख्य प्रशासक माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पंवार को डीसी नूंह, रोहतक एचएसवीपी प्रशासक प्रीति को डीसी कैथल, हरियाणा भवन नई दिल्ली में अतिरिक्त रेजींडेंट आयुक्त नेहा सिंह को डीसी कुरुक्षेत्र, चरखी-दादरी डीसी राहुल नरवाल को एमडी कान्फेड, डीसी कैथल डॉ. विवेक भारती को डीसी महेंद्रगढ़, डीमएसी रोहतक और नगर निगम आयुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी को डीमएसी पानीपत और आयुक्त नगर निगम पानीपत, डीएमसी सोनीपत और सीईओ एसएमडीए सोनीपत विश्राम कुमार मीना को एडीसी फरीदाबाद, डीएमसी हिसार व नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा को डीएमसी करनाल और आयुक्त नगर निगम करनाल, डीएमसी व एडीसी पंचकूला सचिव गुप्ता को एडीसी अंबाला, एडीसी अंबाला अपराजिता को डीएमसी व एडीसी पंचकूला, एडीसी महेंद्रगढ़ वैशाली सिंह को डीएमसी हिसार, एडीसी फरीदाबाद आनंद कुमार शर्मा को एडीसी महेंद्रगढ़, गुरुग्राम एचएसवीपी प्रशासक रेनू श्योरण को आयुक्त नगर निगम मानेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें