फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आधार की प्रामाणिकता की जांच में 54 संदिग्ध, 14 के आधार कार्ड निष्क्रिय

Sat, 31 Dec 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार का अभियान तेज है। जांच के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूआईडीएआई के सहयोग से आगामी एक माह में सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
aadhar card - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार द्वारा कराई जा रही आधार कार्डों की प्रामाणिकता की जांच के दौरान अब तक 54 संदिग्ध मामले मिले हैं। इनमें से 14 लोगों के आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया है, जबकि 37 पर सत्यापन की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही गलत तरीके से आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हरियाणा सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। आधार कार्ड की प्रामाणिकता की जांच के लिए अब हरियाणा पुलिस कर्मचारियों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आगामी एक माह में सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। 

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने उच्चस्तरीय बैठक ली। इसमें यूआईडीएआई चंडीगढ़ की उप महानिदेशक भावना गर्ग समेत डीजीपी पीके अग्रवाल मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह केवल उन असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए किया जा रहा है, जो गलत तरीके से इसका लाभ ले रहे हैं। आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने या आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच के लिए अब पुलिसकर्मियों विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही लोगों की भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

इन कार्यशालाओं में जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों या उनके प्रतिनिधियों को यूआईडीएआई के विशेषज्ञों की ओर से आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी संदिग्ध आधार की क्यूआर कोड को स्कैन करके जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

आधार विवरण में नागरिक पीओआई और पीओए करें अपडेट
कौशल ने प्रदेश के लोगों अपील की है कि जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, वे पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के वैध सहायक दस्तावेजों के साथ आधार को myAadhaar पोर्टल या एम आधार एप के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से अपडेट करें। आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करें तथा 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें