सीएम ने प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब को किसी खेती आधारित प्रोजेक्ट की जरूरत नहीं। उन्होंने हैरानी जताई कि हरसिमरत कौर बादल जमीनी हकीकतों से अनजान दिल्ली में कैसे काम कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री यह दावा कैसे कर सकती हैं कि खेती आधारित सूबे को इससे संबंधित प्रोजेक्ट की जरूरत नहीं है।
एक और सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म हमेशा राजनीति से परे है। उन्होंने सबको न्योता दिया कि वह पार्टी स्तर से ऊपर उठकर इस समागम को मनाने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच सीबीआई के माध्यम से प्रभावित करने के प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब विधानसभा की तरफ के पास किए प्रस्ताव अनुसार जांच सीबीआई के पास से वापस लेकर एसआईटी को देने को मंजूरी देनी चाहिए।