फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल का बड़ा एलान: सरकार बनी तो पंजाब में होंगे दो डिप्टी सीएम, एक दलित तो दूसरा हिंदू समुदाय से होगा

Thu, 15 Jul 2021 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने बड़ा एलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हमने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। पंजाब की शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक दलित डिप्टी सीएम और घोषणा की थी। अगर अकाली दल सत्ता में आती है तो दूसरा डिप्टी सीएम हिंदू समुदाय से होगा।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल की गुरुवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने बताया कि शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। पहला दलित और दूसरा हिंदू होगा। साथ ही इस बार मानसून सत्र में शिअद और बसपा संसद में कृषि कानूनों के स्थगन का प्रस्ताव भी लाएंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिअद प्रधान ने बताया कि ‘हम समझते हैं कि कुछ बाहरी ताकतें पंजाब की शांति को भंग करना चाहती हैं। हम पंजाबियों को गारंटी देना चाहते हैं कि प्रकाश सिंह बादल की नीतियों का पालन करते रहेंगे, जिसके तहत सभी धर्मों का सम्मान बरकरार रहेगा। 

दो उपमुख्यमंत्री रखने के फैसले पर सुखबीर ने कहा कि उनके पिता हमेशा से सभी धर्मों को साथ लेकर चले हैं। आने वाले समय में भी शिअद उनके विचारों को आत्मसात करते हुए दलितों के साथ उपेक्षित हिंदुओं को भी साथ लेकर चलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा दोनों दल संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे खारिज प्रस्ताव का समर्थन कर इस प्रयास में अकाली दल का सहयोग करें तथा यहां तक कि हस्ताक्षर भी करें ताकि इस पर चर्चा की जा सके। जब तक उनकी सभी शिकायतों का समाधान नहीं होता तब तक शिरोमणि अकाली दल किसानों के हक के लिए आवाज उठाता रहेगा। 

बैठक में बलविंदर सिंह भूंदड़, एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, जत्थेदार तोता सिंह, चरनजीत सिंह अटवाल, निर्मल सिंह काहलों, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणीके, जगमीत सिंह बराड़, डॉ. उपिंदरजीत कौर, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबड़िया, बलदेव सिंह मान, शरनजीत सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह रखड़ा, अवतार सिंह हित तथा मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें