फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 6 नहीं आठ गोलियां मारी गई थीं

Wed, 18 Oct 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
हर्षिता दहिया की हत्या
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने उसे 6 नहीं आठ गोलियां मारी थी। पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने बताया कि डॉ. राजीव मान हर्षिता का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि हर्षिता को करीब 8 गोलियां मारी गई हैं। तीन गोली उसके शव में मिली हैं, जबकि बाकी आर-पार हो गईं। हमलावर काले रंग की फोर्ड फिगो कार में आए थे। वारदात से पहले वे लोग चमराड़ा गांव में भी देखे गए थे।
विज्ञापन

  7-8 bullet wounds on body, 3 bullets recovered. Rest bullets passed across the body. No other injury mark: Dr Rajeev Maan #HarshitaDahiya pic.twitter.com/fO1pcvbuQM — ANI (@ANI) October 18, 2017
विज्ञापन

बहन बोली- मेरे पति ने करवाई हर्षिता की हत्या

हर्षिता दहिया की हत्या
वहीं मामले में हर्षिता की बहन लता सामने आई है और उसने सनसनीखेज आरोप लगया है। लता का कहना है कि हर्षिता की हत्या मेरे पति दिनेश ने की है। दिनेश पर हमारी मां की हत्या का आरोप है और हर्षिता उस केस में गवाह थी। दिनेश ने लता को भी धमकी दी थी। यह बात जानकर पुलिस भी सकते में है।

गौरतलब है कि 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की मंगलवार को चमराड़ा और काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।

जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं। मामले में विशेष टीम गठित करके जांच की जा रही है।

कहा जा रहा है कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव होकर बड़ा खुलासा किया था। हर्षिता ने धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं है। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्राथमिक कारण हर्षिता का यही वीडियो है और इसी को लेकर उसे धमकी दी जा रही थी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें