मोहाली। जिला खेल अधिकारी का पदभार हरपिंदर सिंह ने संभाला है। इन्होंने खुद एक खिलाड़ी के रूप में साइकिलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपना कर्तव्य निष्ठा भाव से निभाएंगे और जिले को खेल के मामले में राज्य में सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक में विभागीय प्रशिक्षकों और कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी लगन से करने को कहा। इस जिले में बहुत अच्छी खेल संरचना है जिसका लाभ उठाकर खिलाड़ी पूरे विश्व में राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इससे पहले हरपिंदर सिंह पटियाला में जिला खेल अधिकारी की सेवाएं निभा चुके हैं।