फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के मामले में अलग थलग पड़ते दिखे धवन!

Thu, 21 Nov 2013 05:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी नंबर पांच में गिरफ्तारी देने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन भाजपा अलग-थलग पड़ते दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया, लेकिन हरमोहन धवन और उनके 12 अन्य साथियों को जेल भेज दिया। सेक्टर-39 के थाने में 120 लोग और मनीमाजरा में 246 लोग गिरफ्तार होकर आए थे।

इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में थी। हरमोहन धवन का कहना है कि वे लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा लड़ते रहे हैं। आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। गिरफ्तारी से नहीं डरते। वे लोगों के लिए कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि धवन के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि हरमोहन धवन का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। कालोनी सेल के संयोजक अनिल दुबे के खिलाफ पार्टी कड़ा एक्शन ले सकती है। पार्टी के गिने चुने कार्यकर्ता ही उनके साथ गए।

उधर चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें