फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब गोल्डन टैंपल बचाने उतरे 'हरमंदिर दे राखे'

Tue, 14 Oct 2014 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि अमृतसर स्थित गोल्डन टैंपल पर करीब 274 साल पहले एक चौधरी ने कब्जा कर लिया था। तब राजस्थान के रेगिस्तान से बसी खालसा फौज ने गोल्डन टैंपल को चौधरी के कब्जे से मुक्त करवाया था।
विज्ञापन


सिखों के इसी गोल्डन इतिहास को लोगों को रू-ब-रू कराने के मकसद से बनी है ये फिल्म 'हरमंदिर दे राखे'। फिल्म सन 1740 की सच्ची घटना पर आधारित है। विरासत फिल्म और पंज आब क्रिएशन की इस फिल्म का थिएट्रिकल प्रोमो मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रिलीज किया गया।

सोहाना में तैयार किया गोल्डन टैंपल
फिल्म के निर्देशक गुरचरण विर्क ने बताया कि फिल्म में नजर आने वाले गोल्डन टैंपल का सेट सोहाना स्थित एक आश्रम में बनाया गया था। एनीमेशन का इस्तेमाल कर इसे गोल्डन टैंपल का रूप दिया गया। एक घंटे 15 मिनट की फिल्म को बनने में सवा साल का समय लगा है।
विज्ञापन


टिकट नहीं बिकेगी, मुफ्त देखिए फिल्म
निर्देशक गुरचरण विर्क बताते हैं कि फिल्म 'हरमंदिर दे राखे' को बनाने का मकसद पैसा कमाना नहीं, ब्लकि लोगों को केवल सिखों के प्रेरक इतिहास से रू-ब-रू करवाना है। फिल्म की स्क्रीनिंग सिख चैनल्स और गुरुद्वारों में की जाएगी। सिनेमा तक भी फिल्म पहुंची तो इसकी टिकट बिकेगी नहीं, ब्लकि ये मुफ्त दिखाई जाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म के मुख्य किरदारों में शामिल हैं नरिंदर पाल सिंह मीना, जरनैल सिंह, सुखबीर, सुदेश शर्मा, संजू सोलंकी, सन्नी गिल, दिलावर सिद्धू, जैसमीन गुलाटी , सन्नी संधू, रमेश भारद्वाज और सतवंत बल। फिल्म के प्रोड्यूसर जगप्रीत सिंह और बलबीर सिंह हैं। संगीत दिलखुश थिंड ने दिया हैं। गीत गाए हैं हरलीन बॉबी, बलवीर सूफी और प्रदीप सरना ने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें