फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एशिएन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले हरिंदर ने तीसरी कक्षा में ही थाम लिया था रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। होनहार बिरवान के होत चिकने पात.. मुहावरा हरिंदर पर खूब चरितार्थ होती है। एशियन गेम्स में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मोहाली के हरिंदर पाल संधू ने महज तीसरी कक्षा में ही हाथ में रेकेट थामकर इरादे जाहिर कर दिए थे। शहर से स्क्वैश की बारीकियां सीख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले हरिंदर ने एशियन गेम्स में मिक्स डबल्स में भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वह पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में सौरव गौशाल के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। हरिंदर की इस उपलब्धि पर मोहाली के सेक्टर-69 स्थित उनके घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस से एसपी रिटायर हुए हरिंदर के पिता हरपाल सिंह संधू ने बताया कि उनके बेटे में खेलों के प्रति जनून बचपन से ही था। उसने तीसरी कक्षा में ही स्क्वैश का रेकेट थाम लिया था। हरिंदर की कोचिंग वाईपीएस स्कूल मोहाली से शुरू हुई, जहां उनके कोच अमितोज ने उन्हें तराशा। इसके बाद वह अंडर-15 के नेशनल चैंपियन बने। आठवीं के पढ़ाई के दौरान अपने शौक को आगे बढ़ाते हुए हरिंदर ने स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की चेन्नई स्थित अकादमी में दाखिला लिया। हरिंदर वहीं खेल को तराश रहे हैं।
चीन के हांगझाऊ में चल रहे एशियन गेम्स में दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।
विज्ञापन

बॉक्स
पिता बोले- घर पर पहुंचने पर बेटे का होगा शानदार स्वागत
हरिंदर के पिता हरपाल सिंह संधू ने बताया कि मेरे साथ पूरे परिवार को विश्वास था कि बेटा एशियन गेम्स में जरूर कुछ खास करने वाला है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतना वर्षों तक याद रहेगा। चीन से घर वापस आने पर पूरा परिवार बेटे का शानदार स्वागत करेगा।
बॉक्स
दिनेश कार्तिक ने दी बधाई
एशियन गेम्स में दीपिका पल्लीकल चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी हैं, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। वीरवार को दिनेश कार्तिक ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी पत्नी को इस उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए लिखा कि यह फिर से सुनहरा समय है शाबाश दीपिका पल्लीकल और हरिंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें