फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरभजन, गोयल ने दिया तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
-कैबिनेट मंत्रियों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी कार्यक्रमों की दी जानकारी
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शुक्रवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दाैरान उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी संबंधी राज्य स्तरीय आयोजनों में शामिल होने का न्योता दिया गया। मंत्रियों ने स्टालिन को इस अवसर को मनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से तैयार की गई विस्तृत योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूरे महीने चलने वाले इन आयोजनों के दौरान गुरु साहिब की ओर से धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के सम्मान के लिए दी गई अद्वितीय शहादत को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्टालिन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान विरासत को श्रद्धापूर्वक याद करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई इस धार्मिक पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से विश्वभर में एकता, करुणा और सर्वधर्म सद्भाव का शाश्वत संदेश जाएगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें