चंडीगढ़। वार्ड नंबर 27 से हरबंश सिंह आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के संभावित दावेदार हो सकते हैं। इसी सिलसिले में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन परमिंदर कौर छिन्ना वार्ड नंबर 27 स्थित हरबंश सिंह के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय निवासियों और समर्थकों ने हरबंश सिंह को वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ाने की मांग रखी।
परमिंदर कौर छिन्ना ने क्षेत्रवासियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। लोगों ने हरबंश सिंह के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। क्षेत्रवासियों के उत्साह और हरबंश सिंह के प्रति विश्वास को देखते हुए परमिंदर कौर छिन्ना ने आश्वासन दिया कि वह पार्टी आलाकमान के समक्ष वार्ड नंबर 27 से प्रत्याशी के तौर पर हरबंश सिंह के नाम की सिफारिश करेंगी।
इस दौरान वार्ड नंबर 27 के अलावा सेक्टर-39 और सेक्टर-40 की कई प्रमुख हस्तियां और स्थानीय लोग मौजूद रहे।