न्यू ईयर का स्वागत खूब धूम-धड़ाके से किया गया। देर रात तक शहर के सभी नाइट क्लब, होटलों, रेस्त्रां, पब और लाउंज में डीजे पर युवा थिरकते रहे। सिटी के यूथ ने नाच-गाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। मैरिड कपल्स ने अपने मूड के हिसाब से कैंडल लाइट डिनर विद लाइव बैंड के साथ न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट की।
बज में सरन देओल ने दी परफॉर्मेंस
सेक्टर-17 स्थित बज क्लब और लाउंज में पंजाबी सिंगर सरन देओल ने युवाओं को अपने गीतों से थिरकाया। क्लब में डे पार्टी के अलावा रात में न्यू ईयर सेलिब्रेशन हुआ।
रात में डीजे हितेश, विक्की एंड प्रो ने बॉलीवुड और पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। बज में रेड कारपेट थीम पर पार्टी की गई थी। क्लब की ओर से बेस्ट डांसर और कपल को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए।
12 बजे आतिशबाजी
सेक्टर-8 स्थित नाइट क्लब स्कोर में रात 12 बजे जोरदार आतिशबाजी की गई। क्लब में थर्टी फर्स्ट पार्टी के लिए इस बार खास तौर पर रशियन डांसर बुलाई गईं थीं। उनके बैले डांस के साथ यूथ देर रात तक झूमते रहे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें