फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हनुमंत धाम में 21 फीट लंबी और 10 फुट चौड़ी रंगोली बनाकर मनाई हनुमान जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में बुधवार को महिला सुंदरकांड सभा की ओर से हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर विशाल रंगोली बनाई गई। इस मौके पर सभा की सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। संकट माेचन के बाद 501 दीयों से हनुमान जी की आरती हुई।
विज्ञापन

सभा की सदस्यों ने दिवाली के आगमन की खुशी में मां लक्ष्मी का कलश की रंगोली बनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने 21 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी विशाल रंगोली बनाई। विशाल रंगोली अलग-अलग रंगों से बनाई। उसे फूलों और दीयों से सजाया गया। महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि दिवाली भारत के सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान श्रीराम अयोध्या वापसी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंच के सदस्यों में पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, दिप्ती, सुनीता, कंचन जोशी, उर्मिला, राज कालिया, कमलेश भारद्वाज, सुमन ठक्कर, कृष्णा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें