चंडीगढ़। सेक्टर-56 के दशहरा ग्राउंड में नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान भारतवर्ष की ओर से श्रीमद्भागवत कथा एवं गोपी गीत महायज्ञ का वीरवार से शुभारंभ होगा। कथा से पूर्व कलश शोभायात्रा का आयोजन होगा। कथा स्थल पर बुधवार को हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई।
कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सदस्यों ने कथा स्थल पर बुधवार को हनुमान ध्वजा की विशेष पूजा अर्चना की। ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरे सेक्टर में भव्य शोभा यात्रा निकालते हुए ध्वजा को दशहरा मैदान स्थित मंच पर लाया गया। यहां विधि विधान के साथ हनुमान ध्वजा का आरोहण किया गया। इस अवसर पर एरिया पार्षद मनौर खान ने संस्थान के सभी सदस्यों को भागवत के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। संस्थान के संरक्षक सुभाष शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर दिन वीरवार से नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक प्रवचन करेंगे।