फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां की रामलीला में जम्मू से आते हैं हनुमान

Sun, 21 Sep 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बदरी-केदार रामलीला कमेटी सेक्टर-45-46 के रामलीला मंचन में स्टेज पर पंडित जी भी रामलीला में अहम रोल कर रहे हैं। वह भी पिछले नौ वर्षों से। वह भी एक नहीं दो-दो पंडित जी। एक राम बनते हैं तो दूसरे लक्ष्मण का किरदार निभाते हैं। ये हैं पंडित उमेश शर्मा और पंडित राधाकृष्ण शास्त्री।
विज्ञापन


दिन में पूजा-पाठ और यजमान के कल्याण के लिए हवन यज्ञ और शाम को रामलीला के लिए रिहर्सल करते हैं। ये हैं श्री बदरी-केदार रामलीला कमेटी के कलाकार। इन सबका निर्देशन करते हैं स्वरूप सिंह रावत। स्वरूप सिंह रावत की उम्र 75 वर्ष है, लेकिन रामलीला की रिहर्सल के दौरान कड़क रहते हैं।

सेक्टर-46 की रामलीला में संजय डंडरियाल पिछले नौ वर्ष से रावण का रोल करते आ रहे हैं। वह बद्दी में नौकरी करते हैं, फिर भी समय से चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। इसके अलावा विनोद कुकरेती जम्मू में सरकारी कर्मचारी हैं, लेकिन हर साल यहां रामलीला में भूमिका निभाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


हनुमान का किरदार निभाते हैं विनोद कुकरेती। ये अपनी कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही रामलीला के मंच से भगवान श्रीराम और हनुमान का संदेश देते हैं। बृजमोहन फोंदणी बिजनेसमैन हैं। दिनभर दुकानदारी और शाम में रामलीला की तैयारी में जुट जाते हैं।

बृजमोहन फांदणी इस बार भरत का रोल करेंगे। ये कई वर्षों से रामलीला में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। रामलीला कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि रामलीला के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। सभी लोग अपनी महती भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें