फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हंसराज क्रिकेट अकादमी और पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हंसराज क्रिकेट अकादमी और पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रथम रतन लाल कटारिया मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए। एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया (एचसीएस) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान हंसराज क्रिकेट अकादमी के आरव डी सेतिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचकूला जिला क्रिकेट संघ के कोच युवराज कौशिक, हरियाणा खेल कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष अनिल आर्य, संयुक्त सचिव विवेक जांगड़ा, हरियाणा खेल कल्याण संघ के महासचिव अमरजीत कुमार और बीसीसीआई के राज्य पैनल अंपायर भी उपस्थित थे।
पहले सेमीफाइनल मैच में हंसराज क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को केवल छह रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। आरव डी सेतिया ने सर्वाधिक 70 रन, शिवम नागरथ ने 62 रन, प्रथम महाजन ने 25 रन और अमेय शर्मा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए एसडी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के गेंदबाज आनंद कुमार ने 3 विकेट, जबकि रोहन जिंदल, हिरेन पठानिया और रोनित कुमार सभी को 1-1 विकेट हासिल हुआ। जवाब में एसडी क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ की टीम 29.4 ओवर में 211 रन बनाकर केवल 6 रन से मैच हार गई। मुकेश ने 66 रन, राज सिंह कपूर ने 47 रन और शेरी सिंह मान ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के गेंदबाज श्रेष्ठ दुग्गल ने 3 विकेट लिए 2-2 विकेट जबकि शिवम नागरथ, आरव डी सेतिया और गगनप्रीत सिंह दोनों ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मितांशु मोंटी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया
दूसरे सेमीफाइनल मैच में पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हराया। पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान मितांशु मोंटी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। आदित्य गुसाईं ने सर्वाधिक 54 रन, शबद सिंह ने 35 रन, विशु मेंदीरत्ता ने 29 रन, कप्तान सार्थक कमल ने 23 रन, प्रिंस श्योराण ने 19 रन और ऋतक संधू ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से करण श्योराण, जीवेश गुप्ता और आशीष श्योराण ने 2-2 विकेट जबकि कैप्टन मितांशु मोंटी और भानु दोनों ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 214 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कैप्टन मितांशु मोंटी ने सर्वाधिक 84 नाबाद रन बनाए, मुकुल वधवा ने 56 रन बनाए जबकि रुद्र रावत ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी करने वाली चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज रितिक संधू को तीन विकेट, रणविजय सिंह लालोत्रा ने 2 विकेट और वरदान शर्मा ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें