मेजर अनुज सूद के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम
देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले मेजर अनुज सूद के नाम पर अमरावती शॉपिंग माल से उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जाएगा। यह बात अमरावती एनक्लेव के एमडी एवं समाजसेवी कुलभूषण गोयल ने कही। उन्होंने मेजर अनुज सूद के परिवार से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया। मेजर अनुज सूद सहित अन्य जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया। मेजर अनुज सूद जैसे वीर जवान को खोना देश के लिए बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।