फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हमीरपुर डिपो की बस को लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, एक महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सोमवार बाद दोपहर खलचिया के नजदीक एचआरटीसी की बस में आग लग गई। हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की बस जलंधर से अमृतसर की तरफ जा रही थी। खलचिया के पास हाईवे पर बस का टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बस हाईवे पर बनी रेलिंग से टकरा गई। इससे बस में आग लग गई। इससे सवारियों में अफरा तफरी मच गई। बस में धुआं भर गया। आग और धुआं देखकर कई यात्री घबरा गए। इसके बाद सभी सवारियों को सामान सहित बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में एक महिला झुलस गई। उसे इलाज के लिए अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भेज दिया गया। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें