फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हामिद अंसारी की हुई भारत वापसी, वाघा-बार्डर पर वतन की मिट्टी चूम कर की एंट्री

Tue, 18 Dec 2018 05:53 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे हामिद अंसारी
विज्ञापन

 अपनी एक गलती से 3 साल तक पाकिस्तान की मरदान जेल में सजा काट चुके मुंबई निवासी हामिद निहाल अंसारी मंगलवार शाम को वतन लौट आए हैं। हामिद जब वाघा सीमा पर पहुंचे तो इंतजार कर रहीं उनकी मां फौजिया अंसारी ने उन्हें गले लगा लिया और फूट-फूट कर रो पड़ी। 

विज्ञापन



अंसारी की मां फौजिया ने बताया कि हामिद 2012 में अपनी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए बिना वीजा के अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान की कोहाट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आर्मी ने उस पर देशद्रोह का केस किया और 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल की सजा सुनाई गई। 

 

हामिद पाकिस्तान के पेशावर की जेल में बंद थे। हामिद का परिवार इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात कर चुका है। विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को हामिद को हर संभव कानूनी मदद देने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन


उनकी तीन साल की सजा 15 दिसंबर, 2018 को पूरी हो गई थी लेकिन कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं होने की वजह से वह भारत नहीं आ पा रहे थे। बृहस्पतिवार को पेशावर उच्च न्यायालय ने संघीय सरकार को एक महीने के भीतर उनको स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों ने हामिद अंसारी को शाम साढ़े पांच बजे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सौंपा। अंसारी ने वतन की मिट्टी चूमी। जैसे ही अंसारी अटारी सीमा पर पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी हामिद अंसारी को एक जीप में खासा स्थित हेडक्वार्टर ले गए, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। 

   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें