फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल.. स्कूटर की बनाई अर्थी, फोड़ी मटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान और उनके समर्थकों की ओर से वीरवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई के विरोध में किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर हॉर्न भी बजाया। इस दौरान केेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ ने सेक्टर- 21 के पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूटर को अर्थी पर सजाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मटका भी फोड़ा। साथ ही सिलिंडर को हाथों से उठाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नौजवान किसान एकता के प्रधान किरपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रोजमर्रा की वस्तुएं दिन प्रतिदिन महंगी हो गई है। पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों तेल सहित अन्य वस्तुओं के महंगा होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुरजोत सिंह साहनी, पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह, महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल, राज गिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पेंडू संघर्ष कमेटी ने सभी गांव में किया प्रदर्शन
गांव बहलाना के लाइट प्वाइंट पर छह गांव बहलाना, रायपुरखुर्द, रायपुर कलां, मखनमाजरा, मौलीजागरां, हल्लोमाजरा के लोग शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियों का हॉर्न बजाया। बहलाना में मीठे पानी की छबील लगाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, चरणजीत सिंह, सुखजीत सिंह, जीत सिंह बहलाना, जसविंदर कौर, बाबा नायब, सिंह जसवीर सिंह, गुरमुख सिंह, लाभ सिंह, जसवीर सिंह, हरमनप्रीत कौर, नवनीत कौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान बच्चों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह पलसौरा और महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि सभी गांव में किसान और किसान समर्थक शांति पूर्वक प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें