फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉफ मैराथन में दौड़ा पूरा चंडीगढ़, थीम रहा ‘मेरा शहर-मेरा गौरव’

Mon, 27 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‘मेरा शहर-मेरा गौरव’ थीम पर दौड़े शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में ‘मेरा शहर - मेरा गौरव’ थीम पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हजाराें की संख्या में लोग दौड़े। जिनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चें और बुजुर्ग भी शामिल हुए। मैराथन की शुरुआत चंडीगढ़ क्लब से हुई और इसे दो वर्गों में आयोजित किया गया। इनमें 21.1 किलोमीटर की हॉफ मैराथन और पांच किलोमीटर की रेस रखी गई। इस मौके पर प्रतिभागियाें का उत्साह बढ़ाने के लिए डायरेक्टर कल्चर यूटी जितेंदर यादव, मेयर आशा जसवाल और पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हॉफ मैराथन का फ्लैग ऑफ मेयर आशा जसवाल, एपी लॉ एंड आर्डर रोशन लाल की मौजूदगी में हुआ। चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुई इस रेस का रूट आसपास के इलाकाें से होते हुए लेक, रॉक गार्डन से होते हुए वापस चंडीगढ़ क्लब जाकर में खत्म हुई। इसमें ट्राइसिटी के अलावा आसपास के राज्याें के प्रोफेशनल धावकाें ने काफी गर्म जोशी के  साथ हिस्सा लिया। 
मैराथान दौड़ के पुरुष वर्ग में 50 हजार का पहला इनाम विकास कुमार ने जीता।

वहीं अनिल कुमार ने दूसरे स्थान प्राप्त कर 30 हजार रुपये का इनाम जीता। तीसरे स्थान पर रहे विनोद कुमार ने 20 हजार का इनाम जीता। वहीं महिला वर्ग में 50 हजार का पहला इनाम अर्पिता सैनी कुमारी ने जीता। वहीं अनमदीप कौर दूसरा स्थान प्राप्त कर 30 हजार की इनामी राशि जीती। जबकि तीसरे स्थान पर रही रमणजोत को 20 हजार की इनामी राशि मिली।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही ने किया परेशान : 
मैराथन के लिए इस बार इंतजाम सही नहीं रहे। आम जनता के लिए पांच किलोमीटर की रेस में काफी यातायात प्रबंधन से जुड़ी अव्यवस्थाएं साफ तौर पर दिखाई दी। जिस रूट पर प्रतिभागी दौड़ रहे थे, उसी ओर से लोगाें की गाड़ियां भी आ रही थी, जिससे प्रतिभागियाें को काफी मुश्किलाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें