फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी की खेती से बना लखपति

Tue, 18 Feb 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में आए फतेहगढ़ निवासी किसान मनदीप कुमार ने बताया कि पहले वह आम फसलों की खेती करते थे। जिस पर लागत काफी अधिक आती थी। लेकिन मुनाफा ज्यादा नहीं होता था। वहीं, सिंचाई के लिए पानी भी लगाना पड़ता था। इसी बीच उन्होंने निर्णय लिया कि वह किसी अन्य फसल की खेती करेंगे। फिर उन्होंने हल्दी ही खेती का तुजुर्बा किया।
विज्ञापन


जिससे उन्हें काफी बढ़िया मुनाफा हुआ। इसके बाद उन्होंने सीधे 20 किले जमीन में हल्दी की खेती की। जिससे उन्हें सीधे ही चार लाख का मुनाफा हुआ। उन्होंने बताया कि उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस खेती से उन्हें कई फायदे मिले। एक तो लागत कम आती है।

इसके अलावा कई अन्य फसलें भी इसके साथ ली जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कृषि ट्रेनिंग स्कूल भी खोला हुआ है। जहां वह युवाओं को खेती करने के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि खेती अभी भी फायदे की चीज है। लेकिन इसके लिए युवाओं को पूरी प्लानिंग से मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


मीनार के अंदर चल रहा चिकन
फतेह मीनार के अंदर चल रही समिट में मेहमानों को परोसे जा रहे खाने में चिकन भी दिया जा रहा है। जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुुंच रही है। किसान रघुबीर सिंह ने बताया कि इस जगह का ऐतहासिक महत्व है। सिखों के लिए यह काफी महत्व रखती है। ऐसा कर इसके महत्व को कम किया जा रहा है।

लांडरां में लगा जाम, लोग हुए परेशान
समिट के चलते सोवार को लांडरां रोड पर जाम लग गया। इस दौरान सड़क के  दोनों तरफ वाहनाें की लंबी लाइने लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें