फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपनी मांगों के लिए हैफेड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित हैफेड ऑफिस के बाहर हैफेड कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हैफेड में कार्य बाधित रहा। हैफेड कर्मियों ने बताया कि 2023 के जुलाई महीने में सरकार के नुमाइंदों के साथ बातचीत हुई थी और उस बातचीत के अनुसार सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण हैफेड कर्मियों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। हैफेड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार नरवाल ने बताया कि सरकार अगर जल्द ही उनकी मांगों पर विचार कर कोई कार्रवाई नहीं करती तो संघ के सभी सदस्य अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
-सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए कैशलेश मेडिकल फैसिलिटी दी जाए
-कोरोना के दौरान जिन कर्मचारियों ने बेहतरीन काम किया उसका हक न मारा जाए
-फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी को देखते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रोका जाए
-कर्मचारियों के अनावश्यक चार्जशीट को निरस्त किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें