फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालकों ने कटोरा लेकर मांगा भीख, बोले- हम कंगाली के कगार पर, काम शुरू करने दे सरकार

Thu, 04 Jun 2020 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में जिम संचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में मार्च के अंत से लॉकडाउन लगा है। इसके चलते लगभग सभी व्यवसाय बंद हैं। हालांकि अब लोगों को ढील दी जाने लगी है। लेकिन कई तरह के व्यवसाय इस ढील से अछूते हैं। मसलन, जिम व्यवसाय को अभी राहत नहीं मिली है। लॉकडाउन के साथ अनलॉक 1.0 शुरू होने के बाद बाजारों को खोल दिया गया। 

विज्ञापन


अब सरकार आठ जून से सभी रेस्तरां, ढाबे और धार्मिक स्थानों को भी खोलने की तैयारी में है। सरकार की तरफ से स्कूल और जिम को खोलने की इजाजत नहीं है। जिस कारण जिम संचालकों का भविष्य खतरे में है। इसको लेकर लुधियाना में जिम संचालकों ने गुरुवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। लुधियाना के जगरांव पुल पर जिम संचालकों ने कटोरा लेकर भीख मांगा।  


यह भी पढ़ें- प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी
विज्ञापन


संचालकों का कहना है कि सरकार उन्हें जिम खोलने की इजाजत दे और वो सरकार की हर गाइडलाइन का पालन करेंगे। संचालकों का तर्क है कि जिम करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। संचालकों का कहना है कि हमने लोन लेकर जिम खोला है और ईएमआई कैसे भरें। ट्रेनरों की सैलरी, किराया और बिजली का बिल कैसे दे। 
विज्ञापन


हमारे हालात बेहद खराब हैं। आज सरकार को सांकेतिक रूप से कटोरे हाथ में लेकर यह बताना चाह रहे हैं कि हम भीख मांगने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी खुली है, बाकी सब खोला जा रहा है तो जिम क्यों नहीं? लेकिन इस पर प्रदर्शन के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही बरते जाने को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां सबको समझाने का प्रयास किया गया है लेकिन जिम में मशीनों को उचित दूरी पर रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें