फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शूटआउट: पत्नी की अंतिम यात्रा में जज ने जो कहा- उसे सुन सभी के आंखो में आ गए आंसू

Tue, 16 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु का सोमवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। प्रीति नगर निवासी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी 37 वर्षीय रेणु उर्फ रीतू का शव सोमवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर उनके निवास स्थान पर पहुंचा। करीब 30 मिनट तक शव को घर में रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया।

विज्ञापन


पत्नी को अंतिम विदाई के लिए ले जाने लगे, तो बदहवास अवस्था में पीछे चल रहे न्यायाधीश कृष्णंकात ने उन्हें संभाल रहे व्यक्ति से अपने बेटे के बारे में पूछा कि क्या ध्रुव को उनकी मां के अंतिम दर्शन करवा दिए।

इस पर रुंधे गले से साथियों ने बताया कि हां करवा दिए हैं, यकीन करो। इसके बाद मोक्ष वाहन में डालकर शव को श्मशान घाट ले जाया गया। जहां न्यायाधीश कृष्णकांत ने अपनी पत्नी के शव को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रेणु उर्फ रीतू और बेटे ध्रुव को उन्हीं के गनमैन महिपाल ने गुरुग्राम के मार्केट में शनिवार 13 अक्तूबर को गोली मार दी थी। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रेणु उर्फ रीतू ने तो दम तोड़ दिया, जबकि ध्रुव अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।                     

विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन सहित सभी जज पहुंचे घर    

घर के बाहर गमगीन लोग
न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सेशन जज प्रमोद गोयल सहित जिले के सभी जज प्रीति नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। एडीजे डीआर चालिया, डॉ. पंकज, डॉ. परमवीर, आरके जैन, अमित गर्ग, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अमरीक सिंह, गगनदीप, निधि बंसल के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता पीके संधीर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया सहित अनेक वकीलों ने भी रेणु उर्फ रीतू के निधन पर शोक व्यक्त किया।    
                   
पुलिस की दो पीसीआर रही मौके पर मौजूद      

प्रीति नगर में न्यायाधीश के आवास पर जिले के सभी जजों के पहुंचने के कारण गली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। मौके पर पुलिस की दो पीसीआर मौजूद रही, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। बाद में पीसीआर मोक्ष वाहन के साथ श्मशान घाट तक भी गई। न्यायाधीश के आवास पर पहुंचा हर कोई व्यक्ति इस घटना की भर्त्सना करता हुआ नजर आया। सभी को इस घटना ने झकझोर दिया। आपसी चर्चा के दौरान हर व्यक्ति बेटे की सलामती की दुआ करता नजर आया।

गुरुग्राम में जज की पत्नी व बेटे को सुरक्षागार्ड द्वारा गोली मारने के विरोध में सोमवार को रोहतक जिला बार में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। साथ ही कई जज व वरिष्ठ वकीलों ने जज की पत्नी के अंतिम संस्कार में पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। हिसार निवासी कृष्णकांत सीधे एडीजे भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग रोहतक जिला अदालत में रही। 

वकीलों के मुताबिक कृष्णकांत बेहद मिलनसार स्वभाव के जज हैं। एक साल पहले उनका तबादला गुरुग्राम हो गया था। दो दिन पहले जब उनकी पत्नी व बेटा सुरक्षाकर्मी के साथ बाजार में खरीदारी करने गए थे, तब सुरक्षाकर्मी ने दोनों को गोली मार दी थी। गोली लगने से रविवार को जहां जज की पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा अब भी गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें